Today: Tuesday Aug 18, 2026

गणित क्विज - 08

Question 1 : 150 और 300 के बीच कितनी संख्याएं 7 से विभाज्य हैं?

Question 2 : अभि, भीष्म से 4 गुना अधिक अच्छा कर्मचारी है और इसी कारण वह एक काम भीष्म से 90 दिन कम में पूरा कर सकता है। दोनों साथ मिलकर वह काम कितने दिन में करेंगे?

Question 3 : दामोदर ने जाफर को 4 वर्षों के लिए 10600 रु उधार दिए और कैलास को उसी दर पर 3 वर्षों के लिए 7300 रु उधार दिए और दोनों से ब्याज के रूप में कुल 2250.5 रु प्राप्त किए। वार्षिक ब्याज दर कितनी होगी?

Question 4 : दो शहरों के बीच का बस का भाड़ा 5:7 के अनुपात में बढ़ाया गया है। भाड़े में हुई वृद्धि का पता लगाएं, यदि मूल भाड़़ा 625 रु है।

Question 5 : एक कंपनी का लगातार 11 साल का औसत राजस्व 66 लाख रु है। यदि पहले 6 साल का औसत 61 लाख रु है और अंतिम 6 वर्षों का औसत 73 लाख रु है, तो छठे वर्ष का राजस्व क्या होगा?

Question 6 : एक अष्टभुज के 12 किनारे हैं। उसके कितने शिरोबिंदु है?

Question 7 : यदि 800 रु कीमत वाली एक टी शर्ट की खरीद पर दो टी शर्ट मुफ्त पाने की पेशकश की जाती है, तो प्रत्येक टी शर्ट पर प्रभावी छूट क्या होगी?

Question 8 : एक संख्या का तीन गुना और उसके व्युत्क्रम के दुगने का योग 97/4 है। वह संख्या क्या है?

Question 9 : जयकिशन काम का एक भाग 15 घंटे में पूरा कर सकता है। यदि उसे जाह्नवी ने सहायता की, जो कि 50 प्रतिशत अधिक कार्यक्षम है, तो कितने समय में दोनों काम साथ मिलकर पूरा कर लेंगे?

Question 10 : किसी संख्या में जब 34 का योग किया जाए, तो वह अपने आप की 117 प्रतिशत हो जाती है। वह संख्या क्या है?

Question 11 : प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की सांकेतिक ब्याज दर के अनुसार अद्र्धवार्षिक रूप में देय ब्याज की प्रभावी वार्षिक दर क्या है?

Question 12 : एक क्रिकेट मैच के पहले 36 ओवर में रन रेट 4.3 रन/ओवर था। शेष 14 ओवरों में 271 रन के लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अपेक्षित रन रेट क्या होगा?

Question 13 : 187200 रु के लाभ को 1:2:5 के अनुपात में तीन हिस्सेदारों अमित, ब्रजमोहन और चिरंजीव में बांटा जाना है। चिरंजीव को कितना प्राप्त हुआ?

Question 14 : एक गोलार्द्ध की त्रिज्या 14 से.मी. है। उसका आयतन ज्ञात करें।

Question 15 : एक माइक्रोवेव ओवन और मिक्सर की कुल कीमत 36750 रु थी। मिक्सर को 32 प्रतिशत लाभ के साथ और माइक्रोवेव ओवन को 22 प्रतिशत हानि के साथ बेच दिया गया। यदि दोनों वस्तुओं का बिक्री मूल्य समान था, तो सस्ती वस्तु का क्रय मूल्य ........... था।

New Release