Today: Monday May 18, 2026

गणित क्विज - 37

Question 1 : वह न्यूनतम संख्या कौनसी है, जिसे 213 में जोड़े जाने पर प्राप्त योग 9 से पूरी तरह विभाजित हो जाएगा?

Question 2 : A 12 दिनों में और B 24 दिनों में एक काम कर सकते हैं। यदि वे 4 दिनों के लिए एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो काम का कितना अंश बाकी रह जाएगा?

Question 3 : 20 प्रतिशत और 25 प्रतिशत के लगातार दो छूटों पर प्रभावी छूट क्या होगी?

Question 4 : 12,400 रु के लाभ को 5:7:8 के अनुपात में A, B और C के बीच विभाजित किया जाना है। B को कितने रु मिलेंगे?

Question 5 : एक दुकानदार 5 वस्तु बेचकर 1 वस्तु की बिक्री मूल्य के बराबर लाभ कमाता है। उसका लाभ प्रतिशत क्या है?

Question 6 : 50 के 500 प्रतिशत का 20 प्रतिशत का मान क्या है?

Question 7 : यदि (9 - 3x) (17x - 10) = 1, तो 3 का मान है-

Question 8 : तीन डिब्बे जिनकी क्षमता 24 किग्रा, 36 किग्रा तथा 84 किग्रा है, को तीन तरह की गेहूं क्रमश: A, B से C से पूरा भर गया है। तीनों डिब्बे खाली कर दिए जाते हैं तथा तीनों प्रकार के गेहूं को अच्छे से मिलाने के बाद, मिश्रण को फिर से तीनों डिब्बों में भरा जाता है। तीसरे डिब्बे में A वाली गेहूं की मात्रा (किग्रा में) कितनी होगी?

Question 9 : यदि एक वृत्त की जीवा उसकी परिधि पर 30 डिग्री का कोण बनाती है, तो क्रमश: वृत्त की त्रिज्या तथा जीवा की लम्बाई का अनुपात क्या है?

Question 10 : R और S के वर्तमान उम्र का अनुपात 11:17 है। 11 वर्ष पहले उनकी उम्र का अनुपात 11:20 था। R की वर्तमान उम्र (वर्षों में) क्या है?

Question 11 : एक परीक्षा में 40 छात्रों के औसत अंक 25 थे। बाद में यह पाया गया कि एक छात्र के अंक गलत रूप से 37 के बजाय 73 के रूप में दर्ज किए गए हैं। सही औसत का मान क्या है?

Question 12 : एक थोक व्यापारी 5 प्रतिशत के लाभ पर खुदरा व्यापारी को एक जैकेट बेचता है और खुदरा व्यापारी 10 प्रतिशत के लाभ पर ग्राहक को इसे बेचता है। यदि ग्राहक 4158 रु का भुगतान करता है, तो थोक व्यापारी का लागत मूल्य (रु में) क्या था?

Question 13 : एक राशि ने 4 साल में 6.25% / वर्ष की दर से 3200 रु का एक साधारण ब्याज प्राप्त किया। वह राशि (रु में) कितनी होगी?

Question 14 : एक भिन्न अपने व्युत्क्रम से 9/20 से अधिक है। यह भिन्न क्या है?

Question 15 : एक समांतर श्रेणी के प्रथम 9 पदों का योग क्या होगा, यदि पहला 7 है और अंतिम पद 55 है।

New Release