Question 1 : एक राशि में 10 वर्षों में साधारण ब्याज पर 40 प्रतिशत की वृद्धि होती है। उसी दर पर 2 वर्षों में 25000 रु. का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
Question 2 : एक इंजीनियरिंग छात्र को उत्तीर्ण होने के लिए 45 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। उसे 54 अंक मिलते हैं और वह 36 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। उस परीक्षा के अधिकतम अंक कितने होंगे?
Question 3 : जब एक पॉपकॉर्न के बॉक्स पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाती है, तो 25 प्रतिशत का लाभ होता है। यदि छूट 10 प्रतिशत हो तो लाभ कितना होगा?
Question 4 : 9 सेमी की ऊंचाई और 7 सेमी की त्रिज्या वाले एक बेलनाकार बर्तन पूरी तरह से रेत से भरा है। जब इस रेत को उंडेला जाता है तो वह 10 सेमी की त्रिज्या के एक लम्बरूप वृत्ताकार शंकु का रूप लेती है। इस शंकु की ऊंचाई क्या होगी?
Question 5 : लोकल ट्रेन के दैनिक टिकट का मूल्य 60 रु है और मासिक पास का मूल्य 1566 रु है। यदि मैं मासिक पास खरीदता हूं और एक महीने में 29 दिन यात्रा करता हूं, तो मेरी कितनी बचत होगी?
Question 6 : एक कंपनी का लगातार 9 साल का औसत राजस्व 76 लाख रु है। यदि पहले 5 वर्ष का औसत 71 लाख रु है और अंतिम 5 वर्षों का औसत 83 लाख रु है, तो पांचवें वर्ष का राजस्व ज्ञात कीजिये।
Question 7 : एक मालगाड़ी के द्वारा स्टेशन पार करने के 5 घंटे बाद, उसका पीछा करते हुए एक और रेलगाड़ी ने 70 किमी/घंटा की गति से यात्रा करते हुए उसी स्टेशन को पार किया। यदि स्टेशन पार करने के 9 घंटे बाद रेलगाड़ी मालगाड़ी से आगे निकल जाती है, तो मालगाड़ी की गति क्या होगी?
Question 8 : ऐसी दो संख्याएं पता करो, जिनका माध्य अनुपात 8 है और तृतीय अनुपात 64 है।
Question 9 : आकाश, बलदेव से 3 गुना अधिक अच्छा कर्मचारी है और इसलिये वह किसी काम को बलदेव से 40 दिन कम में पूरा कर सकता है। दोनों साथ मिलकर वह काम ............... में पूरा कर सकते हैं।
Question 10 : 20000 रु. की राशि प्रति वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की किस दर से 2 वर्षों में 23328 रु हो जाएगी?
Question 11 : (8, -2) और (3, -1) बिन्दुओं से गुजरने वाली रेखा के अभिलंब रेखा के ढाल को ज्ञात करें।
Question 12 : एक पंचभुज प्रिजम के 15 किनारे हैं। उसके कितने शिरोबिंदु है?
Question 13 : एक गोलार्द्ध की त्रिज्या 7 सेमी है। उसका आयतन ज्ञात करें।
Question 14 : 29 किस संख्या का 0.8 प्रतिशत है?
Question 15 : एक विक्रेता 6 रु में 5 के हिसाब से संतरे खरीदता है और 3 रु में 2 के हिसाब से बेच देता है। इसका क्या परिणम होगा?