Question 1 : एक छात्र ने एक संख्या का गुणा 7/4 के बजाय 4/7 से कर दिया। इस गणना में प्रतिशत त्रुटि कितनी होगी?
Question 2 : रंगकर्मी A, एक घर 40 दिन में रंग सकता है तथा रंगकर्मी B 60 दिन में रंग सकता है। C की सहायता से उन्होंने केवल 20 ही दिन में यह काम कर लिया तो C अकेले यह काम कितने दिन में कर सकता है?
Question 3 : एक दशभुज के सभी बाहरी कोणों के माप का योग निकालें।
Question 4 : एक अशून्य संख्या और इसके व्युत्क्रम के दस गुने का योग 7 है। संख्या ज्ञात करें।
Question 5 : यदि किसी मूलधन पर चक्रवृद्धि ब्याज पर दूसरे और तीसरे वर्ष प्राप्त होने वाली राशि क्रमश: 32448 और 33745.92 रु है, तो ब्याज दर कितनी है?
Question 6 : उस सेक्टर की परिधि क्या है, जिसका केंद्रीय कोण 60 डिग्री है और वृत्त की त्रिज्या 21 से.मी. है?
Question 7 : एक समलम्ब चतुर्भुज के समानांतर भुजाओं का योग 12.4 सेमी है। यदि समानांतर भुजाओं के बीच की दूरी 3.5 सेमी है, तो इस समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल क्या है?
Question 8 : चार संख्याओं का औसत 91 है, उनमें से पहली संख्या अन्य तीन संख्याओं के योग का 3/10 गुना है। वह पहली संख्या है-
Question 9 : 189 कि.मी. की दूरी 3.5 घंटे में तय करने के लिए कार की औसत गति कितनी होनी चाहिए?
Question 10 : एक वस्तु की कीमत में 36 प्रतिशत की छूट दी जाती है। पुराना मूल्य वापस लाने के लिए वर्तमान मूल्य में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए?
Question 11 : यदि 16 प्रतिशत की छूट मिलने के बाद 1680 रु है, तो उसकी चिन्हित कीमत क्या थी?
Question 12 : दसवीं कक्षा के डिवीजन ए में 35 छात्रों द्वारा प्रापति किए गए अंकों का औसत 65 है, डिवीजन बी के 45 छात्रों के अंकों का औसत 61 है और डिवीजन सी के70 छात्रों के अंकों का औसत 59 है। दसवीं कक्षा के तीनों डिवीजन के छात्रों के अंकों का औसत क्या है?
Question 13 : एक कारखाने में 8 मशीनों को खरीदा जाता है। इनमें 3 मशीनें ए, 2 मशीनें बी और बाकी मशीनें सी हैं। इन मशीनों के दाम क्रमश: 100000 रु, 80000 रु और 45000 रु है। इन मशीनों की औसत लागत की गणना करें।
Question 14 : 60 छात्रों की एक कक्षा में 30 लड़कियां हैं। इन लड़कियों का औसत वजन 58 कि.ग्रा. है और पूर्ण कक्षा का औसत वजन 63 कि.ग्रा. है। कक्षा के लड़कों का औसत वजन क्या है?
Question 15 : दो छात्र एक परीक्षा में बैठे। उनमें से एक ने दूसरे की तुलना में 21 अंक अधिक हासिल किये और उसके अंक उन दोनों के अंक के योग का 80 प्रतिशत थे। उन दोनों ने कितने अंक प्राप्त किये?