Today: Thursday Jul 02, 2026

करेंट अफेयर्स क्विज 2020 : फरवरी-VI

Question 1 : ऑस्कर अवॉर्ड 2020 में रेले जेलवेगर ने किस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है?

Question 2 : अकादमी पुरस्कार-2020 (92वें ऑस्कर) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली 'पैरासाइट' पहली विदेशी भाषा की फिल्म है। यह किस भाषा की फिल्म है?

Question 3 : दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स-2020 में किस अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

Question 4 : अमेरिका-भारत व्यवसाय परिषद (यूएसआईबीसी) ने किसे अपने वैश्विक निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया है?

Question 5 : ईएसपीएन इंडिया एनुअल मल्टी-स्पोर्ट अवार्ड्स 2019 में किसने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब जीता है?

Question 6 : ईएसपीएन इंडिया एनुअल मल्टी-स्पोर्ट अवार्ड्स 2019 में स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड का खिताब जीतने वाले सौरभ चौधरी किस खेल संबंधित हैं?

Question 7 : ईएसपीएन इंडिया एनुअल मल्टी-स्पोर्ट अवार्ड्स 2019 में 'डिफरेंटली-एबल्ड एथलीट ऑफ द ईयर/पैरा-एथलीट ऑफ द ईयर' का खिताब जीतनी वाली मानसी जोशी किस खेल से संबंधित हैं?

Question 8 : हाल ही किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने 34वां कांस ओपन शतरंज टूर्नामेंट-2020 जीता है?

Question 9 : किस देश के रिक्स बैंक ने डिजिटल मुद्रा ई-क्रोना (e-krona) का परीक्षण किया है?

Question 10 : किस वर्ष होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत को मिली है?

Question 11 : भारतीय नौसेना ने कौनसे मिशन के तहत आईएनएस केसरी से खाद्य सामग्री मालदीव पहुंचाई?

Question 12 : हाल ही भारत के किस एयरपोर्ट को दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में शामिल किया गया है?

Question 13 : 65वें फिल्मफेयर अवार्ड्स-2020 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है?

Question 14 : 65वें फिल्मफेयर अवार्ड्स-2020 में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है?

Question 15 : किस राज्य सरकार ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू को अपनी 'भ्रष्टाचार विरोधी हैल्पलाइन' का ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

Question 16 : अपटतीय निगरानी पोत आईसीजीएस वरद को भारतीय तटरक्षक बल में किस बंदरगाह पर शामिल किया गया?

Question 17 : अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में शतक लगाने वाली पहली क्रिकेटर हीथर नाईट किस देश से खेलती हैं?

Question 18 : हाल ही 'प्रौद्योगिकी आधारित खेती हेतु युवाओं का सशक्तीकरण' थीम पर 11वें राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र सम्मेलन किस शहर में किया गया?

Question 19 : हाल ही भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक सिंह को कहां का राजदूत नियुक्त किया गया है?

Question 20 : माय होम इंडिया संस्था द्वारा छठे 'स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार-2020' से किसे सम्मानित किया जाएगा?

Question 21 : हाल ही किस राज्य के मुख्यमंत्री को राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 'श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुरस्कार 2020' से सम्मानित किया गया है।

Question 22 : सुमंत कठपालिया किस बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त हुए हैं?

New Release