Today: Monday May 18, 2026

गणित क्विज - 27

Question 1 : 5 वर्षों में 7 प्रतिशत वार्षिक दर से एक राशि पर 5320 रु का साधारण ब्याज बन जाता है। यह राशि कितनी है?

Question 2 : एक समांतर श्रेणी का 8वां पद -17 है, 17वां पद -71 है, 13वें पद का पता लगाएं?

Question 3 : बिंदु (2, -4) और (-3, 2) के बीच का रेखाखंड Y अक्ष से किस अनुपात में विभाजित होता है?

Question 4 : यदि एक वस्तु की मात्रा मांग 5000 इकाइयों से बढ़कर 5200 इकाइयों तक पहुंचने पर उसकी कीमत P1 रु से घटकर 190 रु हो जाती है औरयदि मांग का लोच बिंदु -0.8 है तो P1 निकालें?

Question 5 : यदि किसी वस्तु की मांग की गई मात्रा 200 से बढ़कर 250 हो जाती है, तब जनसंख्या की औसत आय 20,000 रु से बढ़कर 30,000 रु हो जाती है, तो मांग की चाप आय लोच को ज्ञात करें।

Question 6 : तीन संख्याओं के बीच में, पहली संख्या दूसरी संख्या से दोगुनी और तीसरी संख्या से तीन गुनी है। यदि उन तीन संख्याओं का औसत 506 है, तो पहली और तीसरी संख्याओं के बीच कितना अंतर है?

Question 7 : 3401 में से कौनसी न्यूनतम संख्या घटाई जानी चाहिए, ताकि वह राशि 11 से पूर्णत: विभाज्य हो?

Question 8 : M, N से तीन गुना अच्छा कारीगर है और एक साथ मिलकर वे 30 दिनों में किसी का एक भाग पूरा करते हैं। M अकेले कितने दिनों में उस काम को पूरा करेगा?

Question 9 : यदि 5 टी-शर्ट की खरीद पर 2 टी-शर्ट मुफ्त देने की पेशकश की जाती है, तो प्रत्येक टी-शर्ट पर प्रभावी छूट (प्रतिशत में) कितनी होगी?

Question 10 : एक संख्या में 84 की वृद्धि की जाती है, तो वह स्वंय का 107 प्रतिशत हो जाती है। वह संख्या क्या है?

Question 11 : अगर एक नाव 30 किलोमीटर/घंटा की गति से एक निश्चित दूरी पर जाती है और 60 किलोमीटर/घंटा की गति से उसी दूरी पर वापस आती है। सम्पूर्ण यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में) क्या होगी?

Question 12 : यदि 10A = 3B = 7C है; तो A : B : C का पता लगाएं-

Question 13 : एक कंपनी का लगातार 13 साल का औसत राजस्व 82 लाख रु है। यदि पहले 7 साल का औसत 77 लाख रु है और अंतिम 7 वर्षों का औसत 89 लाख रु है, तो 7वें वर्ष का राजस्व ज्ञात कीजिए।

Question 14 : यदि 6A = 11B = 7C है; तो A : B : C का पता लगाएं-

Question 15 : एक विशेष जूता फैक्टरी के लिए निर्धारित लागत 200,000 रु हैं, जूते के प्रति जोड़ी बिक्री मूल्य 2000 रु है और परिवर्तनीय लागत 1200 रु प्रति जोड़़ी है, तो लाभ-अलाभ (ब्रेकइवन) मात्रा क्या है?

New Release