Question 1 : एक वृत्त की परिधि 88 से.मी. है तो उसका क्षेत्रफल निकालें?
Question 2 : एक कार 70 किमी/घंटा से एक निश्चित दूरी तय करती है, और 30 किमी/घंटा से वापस आती है। इस पूरी यात्रा की औसत गति का पता लगाएं।
Question 3 : एक वस्तु की कीमत में 42 प्रतिशत की छूट दी जाती है। पुराना मूल्य वापस लाने के लिए कितने प्रतिशत की वृद्धि करनी चाहिए?
Question 4 : एक निश्चित राशि पर 2 वर्षों के लिए 4 प्रतिशत वार्षिक दर से वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर 8 रु है। राशि ............. है।
Question 5 : एक चावल व्यापारी 5632 रु में 16 क्विंटल चावल खरीदता है। 20 प्रतिशत चावल परिवहन में खराब/गुम हो जाता है। उसे 25 प्रतिशत लाभ प्राप्त करने के लिए कितनी दर पर चावल बेचना चाहिए?
Question 6 : 7 से.मी. की त्रिज्या के एक बेलनाकार बर्तन को आंशिक रूप से पानी से भरा जाता है। यदि पानी में 6 सेमी की त्रिज्या के एक गोले को पूरी तरह से डुबाया जाता है, तो पानी के स्तर में कितनी वृद्धि होगी?
Question 7 : लोकल ट्रेन के दैनिक टिकट का मूल्य 30 रु है और मासिक पास का मूल्य 670.80 रु है। यदि मैं मासिक पास खरीदता हूं और एक महीने में 26 दिन यात्रा करता हूं, तो मेरी कितनी बचत होगी?
Question 8 : किसी संख्या में जब 18 का योग किया जाये, तो वह संख्या अपने आप की 106 प्रतिशत हो जाती है। वह संख्या क्या है?
Question 9 : दो भिन्न इस प्रकार हैं कि उनका गुणनफल -2/5 है और योग 1/15 है। वह दो भिन्न क्या हैं?
Question 10 : दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक क्रमश: 19 और 969 हैं। यदि एक संख्या 57 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करें।
Question 11 : सौरभ, जुआना और रीना का औसत वजन 90 किलो है। यदि सौरभ और जुआना का औसत वजन 69 किलो होता है और जुआना और रीना का औसत वजन 94 किलो होता है, तो जुआना का वजन ..................... है।
Question 12 : एक कारखाने में 8 मशीनों को खरीदा जाता है। इनमें 3 मशीन-ए, 4 मशीन-बी और बाकी की मशीन-सी हैं। इन मशीनों के दाम क्रमश: 45000 रु, 25000 रु और 35000 रु है। इन मशीनों की औसत लागत (रु में) क्या है?
Question 13 : एक दुकानदार 1,230 रु प्रति किग्रा की दर से कोको बीज बेचता है और 5 प्रतिशत हानि वहन करता है। अब उसने 1,353 रु प्रति किग्रा से बेचने का फैसला किया है, तो इसका क्या परिणाम होगा?
Question 14 : एक मालगाड़ी के द्वारा स्टेशन पार करने के 9 घंटे बाद, उसका पीछा करते हुए एक और रेलगाड़ी ने 72 किमी/घंटा की गति से यात्रा करते हुए उसी स्टेशन को पार किया। यदि स्टेशन पार करने के 3 घंटे बाद रेलगाड़ी मालगाड़ी से आगे निकल जाती है, तो मालगाड़ी की गति क्या होगी?
Question 15 : 3 संख्याओं का औसत 112 है, उनमें से पहली संख्या अन्य 2 संख्याओं के योग का 3/13 गुना है। वह पहली संख्या .......... है।