Today: Sunday Oct 04, 2026

गणित क्विज - 30

Question 1 : sin(A+B) + sin(AB) किसके बराबर है?

Question 2 : 4131 में कौनसी न्यूनतम संख्या को जोड़ा जाना चाहिए, ताकि वह राशि 19 से पूरी तरह से विभाजित हो?

Question 3 : 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की लगातार दो छूट पर प्रभावी छूट (प्रतिशत में) क्या होगी?

Question 4 : 21 वस्तुओं को बेचकर एक दुकानदार 1 वस्तु की बिक्री मूल्य के बराबर लाभ कमाता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?

Question 5 : 400 के 150 प्रतिशत के 10 प्रतिशत का मान क्या है?

Question 6 : 60 तथा 80 के बीच आने वाली सभी अभाज्य संख्याओं का योग कितना है?

Question 7 : एक व्यापारी एक ट्रॉलीबैग जिसका अंकित मूल्य 1360 रु है, पर 15 प्रतिशत की छूट देता है तथा 15.6 प्रतिशत का लाभ कमाता है। ट्रॉली बैग का क्रय मूल्य (रु. में) कितना है?

Question 8 : एक हीरे का मूल्य उसके भार के वर्ग का अनुक्रमानुपाती है। एक व्यक्ति से गलती से यह हीरा तीन टुकड़ों में 3 : 5 : 7 के अनुपात में टूट गया और इस वजह से उसे 42600 रु की हानि हुई। हीरे का वास्तविक मूल्य (रु. में) क्या था?

Question 9 : 100 छात्रों का औसत भार 32 कि.ग्रा. है। पहले 49 छात्रों का औसत भार 30 कि.ग्रा. है तथा अंतिम 50 छात्रों का औसत भार 34 कि.ग्रा. है। 50वें छात्र का भार (कि.ग्रा. में) क्या है?

Question 10 : एक व्यक्ति को 80 रु में 90 कलम बेचने पर 20 प्रतिशत की हानि होती है। 20 प्रतिशत का लाभ कमाने के लिए 90 कलम का विक्रय मूल्य (रु में) क्या होना चाहिए?

Question 11 : रमन अपनी आय का 80 प्रतिशत व्यय कर देते हैं। यदि उसकी आय में 25 प्रतिशत की वृद्धि होती है तथा उसके व्यय में 10 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?

Question 12 : एक व्यक्ति समान दूरी की चार यात्राएं करता है। पहली यात्रा में उसकी गति 60 किमी/घंटा थी तथा अगली हर यात्रा उसकी गति पिछली यात्रा की गति से आधी थी। इन चार यात्राओं में उस व्यक्ति की औसतन गति (किमी/घंटा में) कितनी है?

Question 13 : रोहन एक निश्चित राशि को साधारण ब्याज पर उधार लेता है। ब्याज की दर पहले 3 वर्षों के लिए 3 प्रतिशत वार्षिक, अगले 5 वर्षों के लिए 4 प्रतिशत वार्षिक तथा अगले 7 वर्षों के लिए 6 प्रतिशत वार्षिक है। यदि वह 2059 रु ब्याज के रूप में चुकाता है, तो उधार ली गई राशि (रु में) क्या है?

Question 14 : 3 संख्याओं का औसत 70 है, उनमें से पहली संख्या अन्य 2 संख्याओं के योग का 1/9 गुना है। वह पहली संख्या क्या है?

Question 15 : बिंदु P रेखा खंड AB का मध्य बिंदु है। P के निर्देशांक (-1,1) है और A के निर्देशांक (4,3) है। बिंदु B के निर्देशांक क्या होंगे?

New Release