Question 1 : एक 100 रु शर्ट पर 10 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव दिया जाता है और एक 300 रु के पैंट के जोड़े पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है। अगर प्रीतम ने 1 शर्ट और 3 जोड़े पैंट खरीदे, तो उसे कितनी प्रभावी छूट (प्रतिशत में) मिली?
Question 2 : चार लगातार विषम संख्याओं का औसत 64 है। विशालतम (लार्जेस्ट) संख्या का मान क्या है?
Question 3 : यदि एक थोक व्यापारी चॉकलेट का बॉक्स 960 रु में बेचता है तो उसे 20 प्रतिशत का मुनाफा होता है। अब यदि वह इसे 1120 रु में बेचने का फैसला करता है तो उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
Question 4 : एक चतुर्भुज के 4 क्रमागत कोणों का माप 7 : 11 : 7 : 11 के अनुपात में है। वह चतुर्भुज एक ................. है।
Question 5 : कितने प्रतिशत की छूट दी गई है एक पुस्तक पर जिसका अंकित मूल्य 2150 रु है जिसको 1892 रु में बेचा गया है?
Question 6 : 121 से 1346 तक की संख्याएं लिखने के लिए एक टाइपराइटर के बटनों को कितनी बार दबाया जाएगा?
Question 7 : सैंडी तथा मैंडी एक कार्य का (8/13)वां भाग को पूरा करते हैं तथा शेष कार्य ऐंडी के द्वारा पूरा किया जाता है। यदि सैंडी, मैंडी तथा ऐंडी उसी कार्य को 2600 रु में लेते हैं, तो ऐंडी का हिस्सा (रु. में) कितना होगा?
Question 8 : एक ठोस शंकु जिसकी ऊंचाई 24 सेमी तथा आधार की त्रिज्या 8 सेमी है, को पिघलाकर 6 सेमी त्रिज्या तथा 6 सेमी ऊंचाई का एक ठोस बेलन बनाया जाता है। इस पूरे प्रकरण में कितना प्रतिशत पदार्थ व्यर्थ हुआ है?
Question 9 : यदि 20 प्रतिशत तथा 30 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट दी जाती हैं, तो निवल (नेट) छूट (प्रतिशत में) कितनी होगी?
Question 10 : 2 दो पुरुष अथवा 3 महिलाएं एक कार्य को 96 दिनों में पूरा कर सकते हैं। तो 6 पुरुष तथा 7 महिलाएं उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
Question 11 : यदि बेलन की त्रिज्या में 20 प्रतिशत की कमी की जातीहै, तो उसकी ऊंचाई में कितने प्रतिशत की वृद्धि करनी चाहिए ताकि बेलन का आयतन समान रहे?
Question 12 : एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 40 प्रतिशत से अधिक है। यदि अंकित मूल्य पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाती है, तो लाभ प्रतिशत होगा?
Question 13 : 8 क्रमागत प्राकृतिक संख्याओं का औसत 38.5 है। इन 8 संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या कौनसी है?
Question 14 : यदि 48 वस्तुओं का क्रय मूल्य 32 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो लाभ प्रतिशत कितना है?
Question 15 : किसी संख्या से 12 प्रतिशत की कटौती करने के उपरांत तथा बची हुई संख्या से 25 प्रतिशत की कटौती करनेपर 2508 शेष बच जाता है, तो प्रारम्भिक संख्या है?