Today: Friday Oct 02, 2026

गणित क्विज - 04

Question 1 : एक वयस्क के टिकट का मूल्य 1000 रु. है और एक बच्चे के टिकट का मूल्य 500 रु है। दो वयस्कों के साथ एक बच्चा नि:शुल्क जा सकता है। यदि एक समूह में 17 वयस्क और 5 बच्चे हैं तो उस समूह को कितनी छूट मिलेगी?

Question 2 : एक दुकानदार 1,190 रु प्रति कि.ग्रा. की दर से अखरोट बेचता है और 10 प्रतिशत हानि वहन करता है। अब उसने 1,249.5 रु प्रति कि.ग्रा. से बेचने का फैसला किया है, तो इसका क्या परिणाम होगा?

Question 3 : अमल भैरव से 5 गुना अधिक अच्छा कर्मचारी है और इसी कारण वह एक काम भैरव से 48 दिन कम में पूरा कर सकता है। दोनों साथ मिलकर वह काम .......... में करेंगे।

Question 4 : दो शहरों के बीच का बस का भाड़ा 29:31 के अनुपात में बढ़ाया गया है। भाड़े में हुई वृद्धि का पता लगाएं, यदि मूल भाड़ा 725 रु है।

Question 5 : दो संख्याएं एक तीसरी संख्या की तुलना में 35 प्रतिशत और 40 प्रतिशत कम हैं। दूसरी संख्या को पहली संख्या के बराबर करने के लिए कितने प्रतिशत से बढ़ाना होगा?

Question 6 : 50 और 150 के बीच कितनी संख्याएं 7 से विभाज्य हैं?

Question 7 : यदि किसी बेलनाकार वस्तु का आयतन 385 घन से.मी. और ऊंचाई 10 से.मी. है, तो उसकी त्रिज्या ज्ञात करें।

Question 8 : एक स्टोव और कूकर की कुल कीमत 13,125 रु थी। कूकर को 30 प्रतिशत लाभ के साथ और स्टोव को 20 प्रतिशत हानि के साथ बेच दिया गया। यदि दोनों वस्तुओं का बिक्री मूल्य समान था, तो सस्ती वस्तु का क्रय मूल्य क्या था?

Question 9 : 99993 x 100007 का मान क्या है?

Question 10 : एक कंपनी का लगातार 7 साल का औसत राजस्व 71 लाख रु है। यदि पहले 4 साल का औसत 66 लाख रु है और अंतिम 4 वर्षों का औसत 78 लाख रु है, तो चौथे वर्ष का राजस्व ज्ञात कीजिए।

Question 11 : एक चावल व्यापारी 1,872 रु में 26 क्विंटल चावल खरीदता है। 28 प्रतिशत चावल परिवहन में खराब/गुम हो जाता है। उसे 10 प्रतिशत लाभ प्राप्त करने के लिए कितनी दर पर चावल बेचना चाहिए?

Question 12 : एक संख्या अपने व्युत्क्रम के दुगने से 49/5 अधिक है। वह संख्या क्या है?

Question 13 : यदि एक व्यापारी सूची मूल्य पर 10 प्रतिशत की छूट प्रदान करती है, तो उसे 16 प्रतिशत का नुकसान होता है। अगर वह सूची मूल्य पर 25 प्रतिशत की छूट पर माल बेचीत है तो उसे कितने प्रतिशत लाभ या कितने प्रतिशत हानि होगी?

Question 14 : 31 किस संख्या का 0.8 प्रतिशत है?

Question 15 : एक नहर का अनुप्रस्थ काट एक समद्विबाहु समलम्भ के रूप में है, जो तल पर 2 मी. चौड़ा और शीर्ष पर 3 मी. चौड़ा है। यदि नहर की गहराई 1 मी. है और वह 100 मी. लम्बी है, तो इस नहर की अधिकतम क्षमता क्या है?

New Release