Question 1 : यदि 4(x + 1) - 3 < 3 - x < 2x + 5; तो x का क्या मान है?
Question 2 : बिंदु R(a,b) प्रथम मूल पर R1 पर प्रतिबिंबित होता है और फिर R1 x-अक्ष पर (-3,4) पर प्रतिबिंबित होता है। बिंदु R के निर्देशांक क्या है?
Question 3 : त्रिभुज ABC के लिए, यदि बिंदु A, B और C के निर्देशांक क्रमश: (-1, -3), (5, 4) और (3,2) हैं, तो माध्य AD का समीकरण क्या है?
Question 4 : एक फर्म के लिए आर्थिक लाभ की गणना करें, यदि उसका कुल राजस्व 180 करोड़ रु है, स्पष्ट लागत 95 करोड़ रु है और निहित लागत 25 करोड़ रु है।
Question 5 : यदि एक व्यापारी सूची मूल्य पर 40 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है, तो उसे 10 प्रतिशत का नुकसान होता है। अगर वह सूची मूल्य पर 20 प्रतिशत की छूट पर माल बेचता है,तो उसे कितने प्रतिशत लाभ या कितने प्रतिशत हानि होगी?
Question 6 : एक बैंक अर्द्धवार्षिक रूप से 20 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज की पेशकश करता है। एक ग्राहक एक वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को 6000 रु जमा करता है। वर्ष के अंत में ब्याज के माध्यम से उसे कितनी राशि का लाभ होगा?
Question 7 : दो अंकों की किसी संख्या का दहाई अंक इकाई अंक से 4 अधिक है। यदि हम संख्या में 36 घटाए, तो प्राप्त नई संख्या अंकों की अदला-बदली से बनी है। वह संख्या ............ है।
Question 8 : एक चोर को एक पुलिसकर्मी 450 मीटर की दूरी से रोक लेता है। पुलिसकर्मी जब चोर का पीछा करना शुरू करता है, तो चोर भी दौडऩा शुरू करता है। यह मानते हुए कि चोर की गति 7 किमी/घंटा है और पुलिसकर्मी की गति 12 किमी/घंटा है, तो पुलिसकर्मी के द्वारा चोर तक पहुंचने तक चोर कितनी दूरी तय कर लेगा?
Question 9 : किसी वस्तु का अंकित मूल्य 900 रु है। 2 वस्तुओं की खरीद पर 6 प्रतिशत छूट मिलती है, 3 वस्तुओं की खरीद पर 12 प्रतिशत की छूट मिलती है। राबिया 5 वस्तुएं खरीदती है, तो उसे कितनी प्रभावी छूट मिलेगी?
Question 10 : यदि 5A = 13B = 7C है; तो A : B : C का मान ज्ञात कीजिए।
Question 11 : एक बैंक अर्द्ध वार्षिक रूप से 10 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज की पेशकश करता है। एक ग्राहक एक वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को 3600 रु जमा करता है। वर्ष के अंत में ब्याज के माध्यम से उसे कितनी राशि का लाभ होगा?
Question 12 : एक संख्या अपने व्युत्क्रम के पांच गुने से 19/2 अधिक है। संख्या ज्ञात करें।
Question 13 : एक इंजीनियरिंग छात्र को उत्तीर्ण होने के लिए 36 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। उसे 53 अंक मिलते हैं और वह 37 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। उस परीक्षा के अधिकतम अंक कितने होंगे?
Question 14 : बिंदु (4,-6) का प्रतिबिंब मूल बिंदु में क्या होगा?
Question 15 : एक 2 अंकों वाली संख्या के अंकों का गुणनफल 12 है। यदि हम संख्या में 36 जोड़ दें, तो प्राप्त नई संख्या अंकों को इंटरचेंज कर बनी है। वह संख्या क्या है?