Question 1 : एक वस्तु पर 25 प्रतिशत छूट की पेशकश की गई है। एक प्रोमो कोड लागू करके ग्राहक 22 प्रतिशत नकद वापस जीतता है। उसको मिली प्रभावी छूट क्या है?
Question 2 : 39 किस संख्या का 5.2 प्रतिशत है?
Question 3 : 9 वर्षों में 6 प्रतिशत वार्षिक दर से एक राशि पर 8100 रु का साधारण ब्याज बन जाता है। यह राशि कितनी है?
Question 4 : एक भाई अपनी बहन से 7 साल बड़ा है। पांच साल पहले उनकी उम्र का गुणनफल 30 था। भाई की उम्र क्या है?
Question 5 : 42 किस संख्याका 1.6 प्रतिशत है?
Question 6 : एक मालगाड़ी के द्वारा स्टेशन पार करने के 4 घंटे बाद, उसका पीछा करते हुए एक और रेलगाड़ी ने 65 किमी/घंटा की गति से यात्रा करते हुए उसी स्टेशन को पार किया। यदि स्टेशन पार करने के 9 घंटे बाद रेलगाड़ी मालगाड़ी से आगे निकल जाती है, तो मालगाड़ी की गति क्या होगी?
Question 7 : एक दुकानदार को 11 टैग हयूएर घडिय़ां बेचकर 3 टैग हयूएर घडिय़ों की बिक्री कीमत के बराबर लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा?
Question 8 : ए एक काम 12 दिन में और बी 18 दिन में करता है। यदि वे दोनों 4 दिन साथ मिलकर काम करें, तो काम का कितना भाग बाकी रह जाएगा?
Question 9 : एक दुकानदार 1140 रु प्रति कि.ग्रा. की दर से पिस्ता बेचता है और 5 प्रतिशत हानि वहन करता है। अब उसने 1260 रु प्रति कि.ग्रा से बेचने का फैसला किया है, तो इसका क्या परिणाम होगा?
Question 10 : मंदार समर्थ से 3 गुना तेज काम करता है। यदि समर्थ अकेले एक समय एक काम 28 दिन में पूरा कर सकता है, तब कितने दिन में वे दोनों काम पूरा कर सकते हैं?
Question 11 : यदि एक दुकानदार 2275 रु में एक वस्तु बेचता है, जो 3250 रु के रूप में अंकित है, तो वह कितने छूट की पेशकश कर रहा है?
Question 12 : एक चोर को एक पुलिसकर्मी 500 मीटर की दूरी से रोक लेता है। पुलिसकर्मी जब चोर का पीछा करना शुरू करता होता है, तो चोर भी दौडऩा शुरू करता है। यह मानते हुए कि चोर की गति 10 किमी/घंटा है और पुलिसकर्मी की गति 18 किमी/घंटा है, तो पुलिसकर्मी के चोर तक पहुंचने तक चोर कितनी दूरी तय कर लेगा?
Question 13 : 2957 के साथ ऐसी कौनसी न्यूनतम संख्या को जोड़ा जाए ताकि योग 17 से पूरी तरह विभाज्य हो?
Question 14 : एक मेले की प्रवेश टिकट के मूल्य में 9:13 के अनुपात में वृद्धि करने पर, मेले में आने वाले लोगों की संख्या 7:4 के अनुपात में कम हो गई है। कुल संकलन में किस अनुपात में वृद्धि या कमी हुई है?
Question 15 : 48 सेमी के व्यास वाली एक बड़ी गेंद को पिघलाकर 3 सेमी की त्रिज्यावाली कितनी गेंदें बनाई जा सकती हैं?