Question 1 : किसी संख्या में जब 21 जोड़ा जाए, तो वह अपने आप की 114 प्रतिशत हो जाती है। वह संख्या क्या है?
Question 2 : एक षटकोणीय प्रिज्म के 18 किनारे हैं। उसके कितने शिरोबिंदु है?
Question 3 : एक बढ़ई एक कपबोर्ड को 48 घंटे में बनाता है। 12 घंटे बाद वह विराम लेताहै। कपबोर्ड का कितनाभाग अभी भी बनाना शेष है?
Question 4 : एक कंपनी का लगातार 7 साल का औसत राजस्व 83 लाख रु है। यदि पहले 4 साल का औसत 78 लाख रु है और अंतिम 4 वर्षों का औसत 90 लाख रु है, तो चौथे वर्ष का राजस्व ज्ञात कीजिये।
Question 5 : एक वस्तु पर 10 प्रतिशत छूट की पेशकस की गई है। एक प्रोमो कोड लागू करके ग्राहक 5 प्रतिशत नकद वापस जीतता है। उसको मिली प्रभावी छूट क्या है?
Question 6 : 12 भुजाओं वाले एक बहुभुज के सभी आंतरिक कोणों के योग का पता लगाएं।
Question 7 : एक समचतुर्भुज का एक विकर्ण अन्य का आधा है। यदि उस समचतुर्भुज की भुजा की लंबाई 20 से.मी. है, तो समचतुर्भुज का क्षेत्रफल क्या है?
Question 8 : एक गोलार्द्ध के वक्र सतह का क्षेत्रफल 27.72 वर्ग से.मी. है और आयतन 19.404 घन से.मी. है। उसकी त्रिज्या ज्ञात करें।
Question 9 : एक समानंतर श्रेणी का पहला और आखिरी पद 29 और -49 हैं। यदि शृंखला का योग -140 है, तो इसमें कितने पद हैं?
Question 10 : सुदेश, ज्योति और ऋतु का औसत वजन 89 किलो है। यदि सुदेश और ज्योति का औसत वजन 98 किलो होता है और ज्योति और ऋतु का औसत वजन 83 किलो होता है, तो ज्योति का वजन है-
Question 11 : रघुनाथ एक मशीन 43 लाख रु में घाटे में बेचता है। यदि उसने उसे 53 लाख रु में बेचा होता, तो उसका लाभ उसके पूर्व घाटे का 7 गुना होता। मशीन का क्रय मूल्य प्राप्त करें।
Question 12 : रविन्द्र 6 किमी/घंटा की गति से चल कर और रिया 11 किमी/घंटा की गति से साइकिल चलाते हुए एक दूसरे की तरफ आते हैं। यदि वे 42 मिनट के बाद मिलते हैं, तो शुरुआत में उनके बीच कितनी दूरी थी?
Question 13 : अखिलेश बंसी से दो गुना अधिक अच्छा कर्मचारी है और इसी कारण वह एक काम उससे 39 दिन कम में पूरा कर सकता है, दोनों मिलकर वह काम कितने दिन में करेंगे?
Question 14 : 30 मी. की ऊंचाई और 15 मी. की चौड़ाई के एक आयताकार स्विमिंग पूल में एक समान रूप से झुकती हुई फर्श है। वह अपनी लंबाई के एक छोर पर 1 मी. गहरा है और दूसरी ओर 2 मी. गहरा है। इस पूल को पूरी तरह से भरने के लिए कितने पानी की आवश्यकता होगी?
Question 15 : 58 और 62 के बीच की सभी अविभाज्य संख्याओं का योग क्या है?