Today: Friday Apr 19, 2024

करेंट अफेयर्स 2021 : एशिया में पहला स्थान : विराट कोहली और ऋत्विका श्री चर्चा में

Posted on Mar 03 2021 | Author: Ashok Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 10 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले पहले एशियाई सेलिब्रिटी बने

  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले एशियाई सेलिब्रिटी बन गए हैं।
  • विराट इस जुदाई आंकड़े पर पहुंचने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी हैं।
  • 100 मिलियन क्लब का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय विराट कोहली खेल की दुनिया के चौथे खिलाड़ी और ओवरऑल 23वें सेलिब्रिटी हैं।
  • 100 मिलियन क्लब में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 266 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं।

 

9 वर्षीय कदाप्पल ऋत्विका श्री बनीं माउंट किलिमंजारो चोटी फतह करने वाली एशिया की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही

  • सबसे कम उम्र में माउंट किलिमंजारो फतह करने वाली एशिया की पहली बच्ची ऋत्विका की।
    मात्र 9 साल की उम्र में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर की कदाप्पल ऋत्विका श्री ने माउंट किलिमंजारो पर्वत चोटी पर तिरंगा फहराया। इस चोटी को फतह करने वाली वे एशिया की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं।
  • माउंट किलिमंजारो पर्वत अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है। यह तंजानिया में स्थित एक निष्क्रिय ज्वालामुखी है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा एकल मुक्त पर्वत भी है।
  • गिल्मन पॉइंट माउंट किलिमंजारो के तीन शिखर बिंदुओं में से एक है। आधिकारिक किलिमंजारो चढ़ाई प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए इन तीन शिखरों में से किसी एक को फतह करना आवश्यक है।
    ऋत्विका ने किलिमंजारो फतह करने के लिए तेलंगाना में रॉक क्लाइम्बिंग स्कूल में लेवल 1 और लद्दाख में लेवल 2 का प्रशिक्षण लिया था।
  • ऋत्विका के पिता कदाप्पल शंकर भी इस दौरान उनके साथ थे।
New Release