Today: Friday Mar 29, 2024

रजनीकांत को मिलेगा वर्ष 2019 के लिए 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Posted on Apr 01 2021 | Author: Ashok Sharma

  • प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत को वर्ष 2019 के लिए 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सिनेमा जगत के 'थलाइवा' यानी भगवान का दर्जा प्राप्त रजनीकांत हिन्दी फिल्मों के साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के भी सुपरस्टार हैं।
  • 51वें दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए रजनीकांत का चयन करनी वाली 5 सदस्यीय ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई शामिल थे।
  • 71 वर्ष के रजनीकांत को यह पुरस्कार 3 मई को आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा।
    इससे पहले वर्ष 2018 में 50वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को प्रदान किया गया था।
  • दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा जगत में भारत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है।
  • पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सन् 1969 में हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था।
New Release